ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

कटनी में ससुराल में विवाद के बाद लौटते समय युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत।

कटनी: कटनी में एक युवक ने ससुराल से लौटते समय जहर खाकर जान दे दी। एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशननगर में रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बड़वारा क्षेत्र के दड़ौरी गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां पर उसका ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस विवाद के बाद युवक अपनी कार से वापस रोशननगर के लिए निकल आया। रास्ते में युवक ने कहीं से जहर खरीदा और उसका सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी कार चला रहा युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां पर रविवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी 40 वर्षीय कुलदीप दाहिया रविवार को अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ अपनी ससुराल बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम दड़ौरी गया था। वहां पहुंचकर उसने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को बुलाया और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच युवक ने पत्नी से घर चलने को कहा तो मारपीट के डर से उसने जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज कुलदीप अपने कार चालक के साथ अकेले ही घर के लिए निकल पड़ा। बसाड़ी गांव के पास उसने ड्राइवर से कार रुकवाई और कुछ खरीदने चला गया। लौटने के बाद सुड्डी गांव के पास एक प्याऊ में रूका और ड्राइवर से टायलेट जाने की बात कहकर प्याऊ के पास चला गया। वहां उसने कुछ खाते हुए पानी पिया और वापस लौटकर कार में बैठ गया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। चालक को उसके जहर खाने का अंदेशा हुआ। इसके चलते उसने कूलदीप के स्वजन को सूचना दी और कुलदीप को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। वहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि जबलपुर रवाना होने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button