ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

भाई अरबाज की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, भाभी जान के साथ किया ऐसा डांस

इंदौर। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान बीते दिन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। अरबाज ने शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को अर्पिता खान के घर पर निकाह किया। अरबाज की निकाह सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर इस शादी की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान अपने भाई की शादी को जमकर एंजॉय करते दिख रहे हैं। अरबाज खान की उम्र 56 साल है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है।

सलमान ने किया खूब एंजॉय

निकाह की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन फोटोज को अरबाज खान ने खुद शेयर किया है। साथ ही सभी को प्यार और आशीर्वाद देने के शुक्रिया कहा है। अब उनके निकाह की अनसीन तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अरबाज की शादी में रवीना टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने अपनी भाई की शादी में जमकर डांस किया। सलमान ने दिल दियां गल्लां पर अपनी भाभी शूरा, अरहान और बाकी लोगों के साथ डांस किया। भाभी जान के साथ सलमान का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शादी के 19 साल बाद लिया था तलाक

बता दें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। शादी के करीब 19 साल बाद कपल अलग हो गए और उन्होंने तलाक ले लिया। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम जाॅर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। जाॅर्जिया के बाद अरबाज ने शूरा को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की दोस्ती एक फिल्म के सेट पर हुई थी।

Related Articles

Back to top button