ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से देवरानी जेठानी की मौत ।

ग्वालियर तेज़ रफ़्तार वाहन बाईक सवार को रौंदता हुआ भाग गया है। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे में बाइक पर सवार देवरानी जेठानी व उनका बेटा घायल हो गया था। घटना का पता चलते ही पुलिस ने घायलों को जेएएच (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया था। जहां देवरानी-जेठानी ने देर रात 12 बजे दम तोड़ दिया है, जबकि जेठानी का बेटा जो बाइक चला रहा था उसकी हालत गंभीर है। घायलों की मौत का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। किस वाहन ने टक्कर मारी है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। ग्वालियर के मुरार सर्कल निवासी 50 वर्षीय रज्जोबाई रजक पत्नी पप्पू रजक और उसकी देवरानी पुष्पा (40) पत्नी गोपाल रजक गुरुवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सल्लूपुरा गांव जा रही थीं। बाइक रज्जो का बेटा सोनू चला रहा था। यह दोनों बाइक पर पीछे सवार थीं। शाम के समय अभी वह शिवपुरी लिंक रोड पर कंपू थाना की सीमा में पहुंचे ही थे कि तभी किसी ने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक, वाहन लेकर भाग गया। घटना का पता उस समय लगा जब हाइवे से अन्य वाहन गुजरे और घायलों को सड़क पर पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को एम्बुलेंस की मदद जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान पहले देवरानी फिर देर रात जेठानी रज्जो ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल रज्जो का बेटा गंभीर घायल है। अस्पताल से मौत की सूचना पर पुलिस ने मृतक देवरानी-जेठानी के शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर आरोपी वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस खंगालेगी CCTV कैमरे घटना की जांच और किस तरह यह हादसा हुआ इसका पता लगाने के लिए पुलिस शुक्रवार को हाइवे पर स्पॉट पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालेगी। जिससे पता चल सके कि घटन में किसकी गलती है। साथ ही यह पता चल सके कि बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन कौनसा है। घर में पसरा मातम सड़क हादसे में एक ही घर की दो बहू की एक साथ मौत हो जाने से मातम पसर गया है। जब दोनों देवरानी-जेठानी घर से सल्लूपुरा गांव जाने के लिए निकल रही थीं तो किसी ने नहीं सोचा था कि अब वह कभी लौटेंगी ही नहीं। जब उनके सड़क हादसे में मौत की खबर घर पहुंची तो मातम पसर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button