ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सर्वे भी नहीं ले जा पा रहे एनडीए को 400 पार, काहे?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल 2024 से पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो जाएगा, इस दौरान अनेक सर्वे आ रहे हैं, लेकिन.... सर्वे भी एनडीए को 400 पार नहीं ले जा पा रहे हैं, काहे? ताजा.... मतदान से ठीक पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर के जरिए किए गए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत तो मिल सकती है, लेकिन 400 पार नहीं, 373 सीटें मिल सकती हैं? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महज 4 प्रतिशत वोट पूरे परिणाम को उल्टा कर सकते हैं, क्योंकि.... सर्वे नतीजों से पता चलता है कि- एनडीए को 47 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, तो इंडिया गठबंधन के हिस्से में 40 प्रतिशत और अन्य दलों को 13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं! मतलब.... यदि अन्य दलों के 8 प्रतिशत वोट इंडिया गठबंधन की ओर जाते हैं या एनडीए के 4 प्रतिशत वोट इंडिया गठबंधन की ओर जाते हैं, तो सारे नतीजे उल्टे हो जाएंगे, एनडीए को बहुमत नहीं मिलेगा? दरअसल, 2019 के सापेक्ष 2024 में चुनावी हिसाब गड़बड़ा गया है, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटका में बीजेपी के लिए 2019 दोहराना मुश्किल है, तो राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बीजेपी के पास पाने के लिए कुछ नहीं है, सीटें बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है? सबसे बड़ी बात.... बीजेपी के प्रभाववाले राज्यों को छोड़कर किसी नए राज्य में बीजेपी के लिए कोई बड़ी संभावना नजर नहीं आ रही है, लिहाजा.... पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलने के बजाए, बीजेपी के सामने पिछली बार की सीटें बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है! देखना दिलचस्प होगा कि सर्वे के नतीजे असली नतीजों के कितना करीब रहते हैं या हर बार की तरह ढेर हो जाते हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button