ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

एक लाख करोड़ के घाटे वाली 33 कंपनियों ने भाजपा को दिया 450 करोड़ का चंदा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर चुनावी बॉन्ड के नाम पर बड़ा घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन 33 कंपनियों ने अपने खातों में पिछले सात सालों में एक लाख करोड़ का घाटा दर्शाया है, उन्हीं कंपनियों ने भाजपा को 450 करोड़ का चंदा दिया है। इनमें से 17 कंपनियों ने तो कोई टेक्स भी नहीं चुकाया विगत दिनों तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का रुख भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ पहले से ज्यादा सख्त है। उन्होंने भाजपा पर तथ्यपूर्ण आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से पर्दे के पीछे एक बड़ा खेल खेला है। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हों वो किसी पार्टी को चंदा कैसे दे सकती हंैै। यह आश्चर्यजनक है कि ऐसी 33 कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, जिन्होंने अपनी आयकर विवरणिका में पिछले सात सालों में 1 लाख करोड़ का घाटा दिखाया है और इनमें से 17 कंपनियों ने कोई टैक्स भी नहीं चुकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक बड़ा भ्रष्टाचार है, जिसकी जांच की जानी चाहिए कि किस तरह भ्रष्ट कंपनियों और अपनी पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा ने चंदे के नियमों में बदलाव कर पुरानी प्रक्रिया को बदलकर इलेक्टोरल बांड योजना बनाई और इस योजना में चंदा देने वाली कंपनियों और लेने वाले दलों के नाम उजागर नहीं किए जाने का नियम बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button