ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हैवानियत की हद मासूम के साथ सौतेले पिता,भाई,मामा ने किया रेप ।

इंदौर के बाणगंगा इलाके में 9 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसे सौतेला भाई और सौतेला पिता ही अपना शिकार बनाते थे। दो माह चली काउंसलिंग में बच्ची ने यह सब राज उगले हैं। बाणगंगा पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने शेल्टर होम में बच्ची की काउंसलिंग की थी दो माह पहले सबसे पहले बच्ची की नानी उसे पुलिस के पास लेकर पहुंची। लेकिन बच्ची पुलिस को खुलकर कुछ बता नहीं सकी। हालांकि पुलिस को यह यकीन हो गया था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। इसलिए उन्होंने बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग करने का कहा इंदौर के शेल्टर होम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल और सदस्य संगीता चौधरी ने बच्ची की काउंसलिंग की। वह शेल्टर होम में उदास रहती थी। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि वह सदमे में थी। इसलिए उसे बाहर लाने में ही हमें काफी समय लग गया। दरअसल बच्ची की मां ने तीन शादियां की। बच्ची पहले वाले पति से है। बच्ची की मां ने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद दूसरी शादी की लेकिन उससे तलाक लिए बगैर तीसरे युवक के साथ रहने लगी। बच्ची ने काउंसलिंग में बताया की इतना ही एक सौतेले पिता के नाबालिग बेटे ने भी उससे रेप किया। बच्ची ने रेप करने वालों में उसके मामा का नाम भी बताया है। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग पूरी होने के बाद सौतेले पिता, सगे भाई और मामा पर रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट और बार-बार रेप सहित कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत अलग-अलग केस दर्ज किया गया है काउंसलिंग में बच्ची ने यह भी बताया कि तीसरा पिता उसे बंदूक के फोटो दिखाता था। बात नहीं मानने पर उसे मार डालने की धमकी देता था। बाल कल्याण समिति ने बच्ची की पूरी रिपोर्ट बनाकर महिला बाल विकास विभाग, इंदौर कलेक्टर और बाल संरक्षण अधिकारी को भेजी है। इस मामले में पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए आरोपियों की शिनाख्त भी कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button