ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मंगलवार 19 मार्च को आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट – जीतू पटवारी

भोपाल , कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'हम दो दिन में MP की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे।' उन्होंने यह बात रविवार सुबह अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज औपचारिक तौर पर मुंबई में खत्म हो रही है। कांग्रेस के तमाम नेता इस यात्रा से फ्री हो जाएंगे। पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनको लेकर स्टेट टीम और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ चर्चा कर सिंगल नाम फाइनल कर लें इससे पहले पटवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ चर्चा की। अब 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग होगी। इस बैठक के बाद MP की बची 18 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे कांग्रेस मध्यप्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। 10 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। INDIA गठबंधन के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना पटवारी ने कहा- अभी हमारे एक वरिष्ठ नेता गए हैं। वे तीसरी पंक्ति में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। सब देख रहे हैं कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए, उनका कितना सम्मान बचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button