ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

भोपाल बल्लव भवन में आग लगने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुऐ ख़ाक।

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां मप्र मंत्रालय भवन में आग लग गई है, वल्लभ भवन के गेट नंबर 1, 4, 5, 6 वीं मंजिल पर धुआं उठते देखा गया है, लोगों ने जैसे ही बिल्डिंग की खिड़की से धुआं उठता देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। फायर कंट्रोल रूम से चार दमकलों को भेजा गया, शनिवार सुबह वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना पर नगर निगम फायर कंट्रोल रूम से चार दमकलों को भेजा गया है, जो आग को काबू करने की कोशिश कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले है। बताते चलें कि, इन दिनों देश-प्रदेश में आग लगने की घटनाएं तहलका मचा रही हैं, मध्यप्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना भीषण आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों ही श्योपुर जिले में निजी ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने से दो लोडिंग वाहन समेत करोड़ों का माल जलकर राख हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button