ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

महेंद्र सिंह को पार्टी ने बनाया चुनाव प्रभारी, यूपी के है एमएलसी सदस्य

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इस आशय का एक पत्र जारी किया है। मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है इसी के साथ सतीश उपाध्याय सह प्रभारी बनाए गए है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए एमपी के प्रभारी के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी यूपी के नेता हैं। वह 2012 से उत्तर प्रदेश के विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। डॉ. महेंद्र सिंह असम राज्य प्रभारी रहे हैं। असम विधान सभा चुनाव में बीजेपी को भारी सफलता का मिली थी।

महेंद्र सिंह एक राजनेता के साथ-साथ वकील भी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है। 1992 में सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद डॉ. महेंद्र सिंह ने साल 1995 में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया। साल 2003 में उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की।

Related Articles

Back to top button