ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, दिन में ठंड से मिल सकती है राहत

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में सुबह कोहरा रहा। साथ ही अंचल में भी घना कोहरा रहा। शहर में कोहरा कम था लेकिन हाइवे सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक था। हालांकि ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है। साथ धूप निकलेगी। इससे ठंड से कुछ राहत रहेगी और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा व दिन में धूप निकलेगी। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सक्रिय हुए एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में उत्तरी हवाएं चलना थम गईं। हालांकि देर रात से लेकर सुबह तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। रात के समय दृश्यता शून्य तो सुबह होते-होते बढ़कर 400 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में मौजूद जेट स्ट्रीम का प्रभाव कम हो गया है। इससे ठंडक में राहत रहेगी। हालांकि इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तर के बजाय दक्षिण-पूर्वी हो जाने से शीतलहर का प्रकोप थम गया है, लेकिन फिर भी ठंडक का अहसास हुआ।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस कारण दक्षिण-पूर्व से आ रहीं हवाओं के साथ नमी आना शुरू हो गई है। इसी कारण बादल छाने लगे हैं। आगामी 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में पहुंचने की संभावना है। इसके चलते जनवरी के अंतिम दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और शीतलहर से राहत बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

Related Articles

Back to top button