ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जिसे मृत समझकर परिजनों ने कर दिया था अंतिम क्रिया कर्म, 15 साल बाद अचानक जिंदा लौटा बेटा

बालाघाट: रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करने वाला 37 वर्षीय युवक ब्रजलाल 15 सालों बाद अपनों के बीच लौट आया है और अब उसकी उम्र 52 वर्ष की हो चुकी है। यह वही ब्रजलाल है जिसे उसके अपनों ने मृत समझकर अंतिम कार्यक्रम तक कर दिया था। लेकिन परिजनों के उस समय होश फाख्ता हो गए, जब मालूम हुआ कि ब्रजलाल जिंदा है। कहानी बेशक एकदम फिल्मों जैसी जरूर है, लेकिन 15 साल बाद ब्रजलाल के जिंदा लौट आने की सच्चाई अब सबके सामने है।

यह कहानी है बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित इलाके पाथरी के सेमटोला गांव के रहने वाले ब्रजलाल की। जो आज से लगभग 15 साल पहले परिवार के भरण-पोषण और रोजी-रोटी की तलाश में महाराष्ट के नागपुर पलायन कर चुका था। कुछ दिन काम करने के बाद जब घर की याद आई तो उसने गांव लौटने का मन बनाया और निकल पड़ा। लेकिन ब्रजलाल अशिक्षित होने के कारण नागपुर शहर की चकाचौंध में भटक गया और घर लौटकर नहीं आ सका। जिसके बारे में किसी को कोई खबर भी नहीं थी।

लंबा वक्त गुजरा तो परिवारजनों ने अपने नजदीकी रिश्तेदारियों में पूछताछ की, फिर भी कोई पता नहीं चला। जिसकी तलाश में हताश हुए परिवार वालों ने अंत में यह मान लिया कि ब्रजलाल शायद अब इस दुनिया में नहीं है और उसके नाम से अंतिम क्रिया करवाकर गंगभोज कार्यक्रम भी करवा दिया। वक्त बितता गया और परिवार जनों की नजर में ब्रजलाल के मृत हुए 15 साल बीत गए। लेकिन एक दिन अचानक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के जरिए खबर मिली कि ब्रजलाल जिंदा है और इस वक्त वह झारखंड के जमशेदपुर में हैं।

फिर क्या था, परिवार जनों व समाज के सदस्यों ने ब्रजलाल के घर वापसी के लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई और आज प्रशासन की मदद से ब्रजलाल घर लौट आया है। जिसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ब्रजलाल ने लड़खड़ाते लब्जों में दर्द भरी कहानी सुनाई और कहा कि वह अपने से मिलकर बहुत खुश है, अब कभी बाहर नहीं जाऊंगा।

Related Articles

Back to top button