ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

गुना में गरजे सिंधिया, बोले, कर्नाटक में बंधुआ आदिवासी मजदूरों को हम वापस लाए

गुना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासियों की दुर्दशा को लेकर एक बड़ा बयान दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में एक भी नागरिक का बाल बांका नहीं हो सकता। वह यहां पर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। सिंधिया ने रैली के मंच से गरजते हुए कहा कि हम लोग कर्नाटक से अपने आदिवासी भाइयों को वापस लेकर आए हैं। मुझे दूरभाष पर सूचना मिली कि वहां अटककर बंधुआ मजदूर बनाया गया। हमारे मजदूरों को हम कर्नाटक से वापस सुरक्षित लेकर आए हैं। जब तक मोदी है, भारत के एक भी नागरिक का बाल भी बांका नहीं होगा।

गौरतलब है कि कोलारस, शिवपुरी की पुलिस पिछले गुरुवार को कर्नाटक से 60 आदिवासी मजदूरों को वापस लेकर आई थी, जिन्हें करीब तीन महीने पहले वहां ले जाया गया था। यह मजदूर वहां की एक मिल में काम कर रहे थे, जिन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही थीं।

Related Articles

Back to top button