ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

राम लला के चरणों में PM Modi ने किया साष्टांग दंडवत, भक्तिमय हुआ माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति की आरती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठानों का नेतृत्व किया। भगवान राम के बाल  स्वरूप (श्री राम लला की मूर्ति) को मंदिर के भूतल पर मुख्य गर्भगृह में रखा गया है। पी.एम. मोदी ने भगवान राम की परिक्रमा की और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने साधुओं से आशीर्वाद भी लिया। समारोह में आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

राम लला की मूर्ति का अनावरण होते ही भारतीय वायु सेना (आई.ए.एफ.) के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। भव्य मंदिर के समारोह में 8,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। बता दें कि प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमजीवियों से भी बातचीत करेंगे। वह कुबेर टीला भी जाएंगे जहां भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।

गौरतलब है कि भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया गया है। इसकी लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट है, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है और यह कुल 392 स्तंभों और 44 दरवाजों द्वारा समर्थित है। मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button