ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के CM मोहन यादव ने पोस्‍ट किए वीडियो, लिखा-आ ही गए रघुनंदन

भोपाल। अयोध्‍या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने अपने एक्‍स हैंडल पर वीडियो पोस्‍ट किए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव ओरछा के श्रीरामराजा सरकार मंदिर में भी मनेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल हुए हैं। देर शाम बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप प्रज्जवलित कर दीपावली जैसा त्यौहार आज मनाया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ यहां तुलसी मानस भवन स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा- अर्चना कर किया।

मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने लिखा- सुमन बृष्टि नभ संकुल भवन चले सुखकंद।

चढ़ी अटारिन्ह देखहिं नगर नारि नर बृंद॥

बस कुछ ही क्षण शेष। अपने सुंदर मंदिर में शोभायमान होंगे भगवान श्री रामलला। ।। जय श्री राम ।।

आ ही गए रघुनंदन

एक अन्‍य वीडियो पर मुख्‍यमंत्री ने लिखा- आ ही गए रघुनंदन, सजवा दो द्वार-द्वार, स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा दो बंधन वार।।

Related Articles

Back to top button