ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुआ हमला, गाड़ियों के साथ की गई तोड़फोड़

असम के सोनितपुर जिले में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया और पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने हाथापाई की। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा का असम में चौथा दिन है। यह यात्रा बिस्वनाथ जिले से सोनितपुर होते हुए नगांव जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) की संचार समन्वयक महिमा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जयराम रमेश और कुछ अन्य की कार जमुगुरीघाट के पास यात्रा के मुख्य काफिले में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी उन पर हमला हुआ।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने पुलिस को सूचित किया और अपर पुलिस अधीक्षक अभी मौके पर हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके वाहन से ‘न्याय यात्रा’ के स्टिकर हटा दिए गए और हमलावरों ने वाहन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगाने का प्रयास किया, जिससे पिछला शीशा लगभग टूट गया। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा को कवर कर रहे एक ब्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई।” सिंह ने कहा कि इलाके में भाजपा का एक कार्यक्रम हो रहा था और कुछ मीडियाकर्मी फुटेज दिखाने के लिए अपने वाहनों से उतरे थे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे लिए बहुत भयावह स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने ब्लॉगर का कैमरा लौटाने से इनकार कर दिया और दावा किया कि कैमरा छीना नहीं गया था।”

Related Articles

Back to top button