ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

161 फुट उंचा, 380 फुट लंबा…राम मंदिर बनाने में इस कंपनी ने निभाई अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन इंजीनियरिंग एवं निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तैयार किया और उसके निर्माण को भी अंजाम दिया। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सोमवार को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

निर्माण कंपनी ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है। इसका डिजाइन वास्तुकला की प्राचीन नागर शैली से प्रेरित है। मंदिर की ऊंचाई 161.75 फुट, लंबाई 380 फुट और चौड़ाई 249.5 फुट है। यह तीन मंजिला मंदिर होगा।

इसमें मुख्य शिखर के साथ पांच मंडप- नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप शामिल होंगे। एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, ‘‘ श्री राम जन्मभूमि मंदिर के डिजाइन और निर्माण (का अवसर देने) के लिए हम सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं….” एलएंडटी भारत की 23 अरब डॉलर की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, हाई-टेक विनिर्माण तथा सेवाओं में लगी हुई है। इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला है।

Related Articles

Back to top button