ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

“मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं”, ED की टीम के जाने पर CM हेमंत ने कहा, हम परीक्षा देने के लिए तैयार हैं

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से उनके आधिकारिक आवास पर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।

“हमारी सरकार बनने के बाद से ही षड्यंत्र हो रहा है”
ईडी की टीम के जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। आप लोग इतनी देर तक मेरे समर्थन में जुटे रहे, इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। सोरेन ने आगे कहा कि हमे परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हमने झारखंड लड़कर लिया है, हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे। सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही षड्यंत्र हो रहा है, लेकिन राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है।

बता दें कि ईडी के अधिकारी सोरेन के आवास पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे और रात करीब साढ़े 8 बजे वहां से गए। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण पूरा इलाका किले में तब्दील हो गया। ईडी की पूछताछ के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। इससे पहले, ईडी द्वारा 7 बार समन जारी किए जाने पर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। ईडी द्वारा आठवीं बार उन्हें समन जारी किए जाने पर आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी।

Related Articles

Back to top button