ब्रेकिंग
मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली पंजाब की एक दर्जन ट्रेनें 4 से 12 घंटे लेट

ग्वालियर।  मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर हिमाचल की बर्फीली सर्द हवाओं की वजह से ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से प्रदेश में दिनभर ठिठुरन बरकरार रही। वहीं घने कोहरे की वजह से लोगों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से दिन के समय में भी लोगों को अपनी गाड़ी की लाइट जलानी पड़ी।

वहीं इसके साथ ही ग्वालियर में बुधवार को “कोल्ड डे” रहा। जहां बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 6.5 और दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। कश्मीर हिमाचल की बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण दिल्ली पंजाब की एक दर्जन ट्रेनें 4 से 12 घंटे लेट रही तो वहीं बेंगलूरू की फ्लाइट 5 घंटे देरी से ग्वालियर आई थी। यही वजह से दिल्ली की फलाइट भी तीन घंटे लेट हुई है। जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button