ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अयोध्या में शीतलहर के साथ घना कोहरा, जानें उत्तर भारत में मौसम का ताजा हाल

इंदौर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में यदि आप भी अयोध्या दर्शन की योजना बना रहे हैं तो इस तीर्थनगरी के मौसम को लेकर भी लगातार अपडेट होते हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अयोध्या में फिलहाल शीतलहर चल रही है और घने कोहरे के कारण दिन की शुरुआत काफी देर से हो रही है। यहीं हाल उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में भी शीतलहर लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का टॉर्चर

आईएमडी ने शनिवार को भी मौसम का पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली में 13 जनवरी को भीषण शीतलहर चलने की संभावना है, जो रविवार 14 जनवरी को कम हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड का टॉर्चर जारी है। यहां 14 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने रविवार तक उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर जारी रह सकती है। गहरे कोहरे के चलते उत्तर भारत में यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिल्ली की ओर आने वाली 200 ट्रेनें प्रभावित हुई है। कोहरे ने हवाई यातायात को प्रभावित किया है।

Related Articles

Back to top button