ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा में बड़ी वारदात, दोस्त को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना दादरी पुलिस थाना क्षेत्र के कांठ मंडी इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति की पहचान तनुज नागर के तौर पर की गई है। उसने करीब दो साल पहले ऋषभ गुप्ता को 15 लाख रुपये का कर्ज दिया था। कर्ज वापसी में देरी हो रही थी। गुप्ता के फोन पर नागर कर्ज वापस लेने उसके घर आया था।”

अधिकारी ने बताया, ‘‘नागर के साथ उसका एक और दोस्त भी था जो गुप्ता के घर के बाहर खड़ा था और दोनों अंदर बात कर रहे थे। बाद में, नागर ने बंदूक निकाली और अपनी बांह में गोली मार ली जिसके बाद वह घर से बाहर भाग गया।”

पुलिस कर्मी ने बताया कि घटना को कथित तौर पर गुप्ता को आपराधिक मामले में फंसाने के लिए अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बाद में नागर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले बंदूक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button