ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस सायरन बजाते सिविक सेंटर में दौड़ी कार, लगा जुर्माना

जबलपुर। सिविक सेन्टर में मंगलवार की रात एक कार पुलिस का सायरन बजाते हुए दौड़ती रही। कार में पुलिस की लाइट पर लगी हुई थी। भीड़ भरे इलाके में कार की तेज रफ्तार को देखकर तेज रफ्तार देख ओमती पुलिस ने कार चालक को पकड़ा। उसे थाने ले जाया गया, जहां उसने बताया कि वह रील बना रहा था। पुलिस ने चालानी कार्रवाई करने की कोशिश की, तो युवक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद मामले को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने 20 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए।

लक्जरी कार एमपी 20 जेडसी 4822 नजर आई

ओमती पुलिस ने बताया कि टीम द्वारा सिविक सेन्टर में रात में गश्त की जा रही थी। इस दौरान लक्जरी कार एमपी 20 जेडसी 4822 नजर आई। उसमें पुलिस का सायरन बज रहा था और लाइट भी जल रही थी। पुलिस ने उसे रोका। कार चालक ने अपना नाम मदन महल मोहित एन्क्लेव निवासी प्रथम भट्ट बताया। पुलिस ने उससे सायरन और लाइट लगाने सम्बंधी दस्तावेज मांगे, तो वह पेश नहीं कर पाया। वह पुलिस को यह कहकर टालने का प्रयास करने लगा कि वह कार से रील बना रहा था, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। वहां पूरी कार की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button