ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

बजरंग बली की कृपा पाने के लिए, मंगलवार के दिन करें ये उपाय, खूब मिलेगा लाभ

इंदौर। मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने की परंपरा है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए यह दिन उत्तम है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया है। ऐसा करने से श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

  • अगर आपके काम में बाधाएं आ रही हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के दाहिने कंधे पर लगे सिंदूर का तिलक लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जल्द ही काम में सफलता मिलती है।
  • जीवन के कष्टों से परेशान हैं, तो मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करें। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से साधक को दुखों से मुक्ति मिलती है।
  • लंबे समय से कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय हनुमान जी का गुलाब के फूलों से श्रृंगार करें। इस उपाय को लगातार 7 मंगलवार तक करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। आर्थिक लाभ भी मिलता है।
  • मंगलवार के दिन एक मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर उसे ढक दें और मंदिर में हनुमान जी के पास ले जाकर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • नजर दोष दूर करने के लिए जौ के आटे में सरसों का तेल और काले तिल मिलाकर रोटी बनाएं। इसके बाद नजर लगे व्यक्ति के सिर से 7 बार वार कर, इसे भैंस को खिला दें। मंगलवार के दिन इस उपाय को करने से बुरी नजर का असर खत्म हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button