ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

श्रीरामलला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेगी मप्र सरकार

भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

वर्ष 2012 से हुई है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत

प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई। ट्रेन के माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की।

प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा हो चुकी

अब तक प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा कराई जा चुकी है। अब निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए विमान से यात्रियों को भेजा जाएगा। इसके लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। विमान सेवा का संचालन करने वाली संस्थाओं से पूर्व में ही अनुबंध किए जा चुके हैं।

एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजेंगे

विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजोरा ने बताया कि एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जो प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएंगी।

अलग से ट्रेन नहीं मिली

मध्‍य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्री अयोध्या भेजने के लिए ट्रेन मांगी थीं लेकिन भारत सरकार द्वारा ट्रेनों का संचालन करने के लिए अलग से ट्रेन उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया गया।

प्रदेश के हर गांव में होंगे कार्यक्रम

उधर, प्रदेश के प्रत्येक गांव में 15 जनवरी से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। विभाग ने इसकी तैयारी के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए हैं। 22 जनवरी से पहले चित्रकूट में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button