ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेलविदेश

टाइगर वुड्स ने तलाक के लिए चुकाए थे 5881 करोड़ रुपये

अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स अपने खेल के अलावा निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। कुछ समय पहले ही वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनकी जान बाल-बाल बच गई थी। इसके अलावा वुड्स अपने तलाक की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे। तलाक के बाद उन्हें अपनी पत्नी को 5881 करोड़ रुपये देने पड़े थे। यह खेल जगत का सबसे महंगा तलाक है।टाइगर वुड्स और एलिन नॉर्डेनग्रेन ने साल 2004 में शादी की थी। एलिन स्वीडन की जानी-मानी मॉडल थी और वहां के मिनिस्टर की बेटी थीं। हालांकि, शादी के छह साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।तलाक की वजह वुड्स का अफेयर था। साल 2009 में एक अमेरिकी पत्रिका ने लिखा था कि वुड्स का अफेयर नाइट क्लब की एक मैनेजर के साथ चल रहा है। इसके साल भर बाद वुड्स और उनकी पत्नी का तलाक हो गया था।तलाक की वजह वुड्स थे। ऐसे में उन्हें अपनी पत्नी को 710 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने पड़े थे। भारतीय रुपयों में यह रकम 5881 करोड़ है। इतनी बड़ी रकम की बात सबको पता चलने के बाद सनसनी मच गई थी।टाइगर वुड्स की कुल नेटवर्थ 800 मिलियन डॉलर से भी अधिक है। इसी वजह से जब साल 2010 में उनका तलाक हुआ तो उन्हें अपनी पत्नी के खर्चे के लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button