ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

किताब के बहाने घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित सहपाठी रिश्तेदार भी नाबालिग

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ उसके एक सहपाठी ने किताब लेने के बहाने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपित रिश्ते में उसका भाई भी लगता है। इस घटना के चार-पांच दिन बाद पीड़ित छात्रा को माफी मांगने के बहाने बुलाकर उसने दोबारा उसके साथ ज्यादती की। घटना सात माह पुरानी है, जिसका खुलासा अब हुआ है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

गणित की किताब लेकर बुलाया

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसका रिश्ते का भाई भी ग्यारहवीं में पढ़ता है। दोनों के एक ही कक्षा में पढ़ने के कारण उनके बीच अक्सर होमवर्क को लेकर चर्चा होती थी। एक जून को उसके नाबालिग भाई ने उसे फोन कर कहा कि मुझे मेरे दोस्त को गणित की किताब देना है। वह किताब लेकर मेरे घर पर आ जाओ।

कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

छात्रा किताब लेकर उसके घर पहुंची। जहां पर रिश्ते के भाई ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस घटना के चार-पांच दिन बाद नाबालिग भाई ने उसे माफी मांगते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गई है। साथ ही बोला कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। उसकी बात पर भरोसा करते हुए छात्रा उसके घर पहुंची तो उसने दोबारा से उसके साथ ज्यादती कर दी। घटना के बाद बुरी तरह से डरी-सहमी छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। हाल ही में हिम्मत कर स्वजन को घटना के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा ने स्वजन के साथ शुक्रवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित बालक को अभिरक्षा में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button