ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इस फिल्म ने पलट दी थी दीपिका पादुकोण की किस्मत, डेब्यू करते ही बन गईं सुपरस्टार

इंदौर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्ट्रेस का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। पहली ही फिल्म से उन्होंने एक अलग पहचान बना ली थी। डेब्यू फिल्म में ही दीपिका को शाहरुख के अपोजिट रोल मिल गया था। इतना ही नहीं, सलमान खान भी उन्हें लॉन्च करना चाहते थे। रणबीर कपूर के साथ भी डेब्यू करने का मौका एक्ट्रेस को मिला था। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर हम आपको दीपिका के फिल्मी करियर से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण का जन्म नेशनल बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण के घर हुआ था। दीपिका भी नेशनल लेवल बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग में भी खूब नाम कमाया है। हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही दीपिका छा गईं। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपना अलग ही लेवल सेट किया है।

कॉकटेल फिल्म बनी टर्निंग प्वाइंट

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में खूब तरक्की हासिल की है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट काॅकटेल फिल्म बनी। कैटरीना कैफ की ठुकराई गई, कई फिल्मों में दीपिका ने काम किया और इन्हीं फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद थीं।

चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मीना लोचनी अजहगु सुन्दरम का किरदार निभाया था। लेकिन इस रोल के लिए पहले कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था।

दरअसल, जब तक है जान फिल्म में कैटरीना और शाहरुख खान की जोड़ी काफी हिट रही थी। इस कारण रोहित शेट्टी भी उस जोड़ी को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। इस ऑफर को कैटरीना ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद ये फिल्म दीपिका को मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म से दीपिका की एक्टिंग को लोगों ने जमकर पसंद किया।

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)

ये जवानी है दीवानी फिल्म आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म के लिए भी कैटरीना कैफ मेकर्स की पहली पसंद थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इस जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को पहले अप्रोच किया गया था, लेकिन आखिर में दीपिका पादुकोण को फाइनल किया गया। दीपिका ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई।

गोलियों की रासलीला: राम लीला (Goliyon Ki Raasleela: Ram Leela)

दीपिका पादुकोण के करियर की माइल स्टोन फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला पहले करीना कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया। दरअसल, शूटिंग के कुछ दिन पहले ही करीना ने इस फिल्म से अपने आपको पीछे कर लिया। इसके बाद ये फिल्म दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई।

बता दें कि दीपिका ओम शांति ओम फिल्म से नहीं, बल्कि रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आती, लेकिन यह फिल्म सोनम कपूर के पास पहुंची।

Related Articles

Back to top button