ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

हिंदू संगठन कार्यकर्ता बोले- देवी देवताओं का गलत प्रचार कर रहे थे; पुलिस चौकी पहुंचे

यमुनानगर: यमुनागनर में रामपाल समर्थकों की किताबें जलाते हुए।हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को रामपाल महाराज समर्थकों और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान रामपाल समर्थकों से पुस्तकें छीन कर जला दी गई और उनकी पिटाई भी की गई। गाबा अस्पताल के नजदीक रिलायंस मॉल के बाहर हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही पक्षों के लोगों को पुलिस थाने ले जाया गया। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी गई हैं।बताया गया है कि रविवार को रामपाल महाराज समर्थक प्रोफेसर कॉलोनी में प्रचार कर रहे थे। वे रिलायंस मॉल के पास पहुंचे तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को उनका पता लग गया। इसके बाद उदयवीर शास्त्री और अन्य कार्यकर्ता मोके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपाल समर्थक हिंदू समाज के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे। उनको सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रोफेसर कालोनी में घर-घर जाकर हिंदू के देवी देवता के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं।रामपाल समर्थकों को चौकी लेकर जाते पुलिस कर्मी।मॉल के पास दोनों तरफ के लोगों में कहासुनी हुई। इस दौरान रामपाल समर्थकों से कुछ किताबें छीन कर उनको आग लगा दी गई। साथ ही हिंदू समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई भी की। इसमें शामिल हिंदू समाज के केशव ने कहा कि वे लोग लोगों को उकसा रहे थे कि रामपाल जी महाराज की शरण में आकर अपने बुरे कर्मों से मुक्ति पाते हुए और अपने जीवन को स्वर्ग की ओर ले जाएं। केशव ने कहा कि रामपाल तो खुद जेल में है, उनको हिंदुओं के बारे में कुछ नहीं पता।मौके पर पहुंचे उदयवीर शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग हिंदू समाज के बारे में गलत धारणा फैला रहे थे। प्रोसेसर कालोनी, गोविंदपुरा कालोनी में प्रचार करने वालों में महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने इन लोगों को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वो हिंदू धर्म का अपमान सहन नहीं करेंगे।मॉल के बाहर रामपाल समर्थकों पर भड़के हिंदू कार्यकर्ता।हंगामे के बाद दोनों पक्षों के लोग रामपुरा पुलिस चौकी में पहुंचे। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी हैं। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों की सहमति पर विचार विमर्श चल रहा है, जो भी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button