ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में मौका दिया गया है। चाहर को सीरीज के पहले वनडे मैच के ठीक पहले चोट लगी थी। ट्रेनिंग के दौरान चाहर के टखने में चोट लगी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी वनडे आठ महीने पहले फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।अब चाहर के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। चाहर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में चेतन दिल्ली कैपिटल्स और मुकेश चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं।बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को नौ अक्टूबर को होगा और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा।

Related Articles

Back to top button