ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अखिलेश यादव के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने पर संशय बरकरार, सवाल के जवाब का गोलमोल दिया जवाब

लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय राजनीति के सभी दिग्गजों, उद्योगपतियों, खिलाड़ियों, अभिनेताओं को न्योता दिया है। कुछ राजनेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाने की बात साफ-साफ कह दी है। कुछ को न्योता नहीं मिला है। उसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़े सवाल पर गोलमोल जवाब दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब उस परंपरा को मानते हैं जब भगवान बुलाते हैं तभी दर्शन पाते हैं। भगवान के बिना बुलाए कोई दर्शन नहीं पाता है। हम यह भी जानते हैं कि भगवान कब किसको बुला ले, यह भी कोई नहीं जानता है। हम अपने घर से जब निकलते हैं तब भगवान के दर्शन करते हैं। आज कल वैसे भी कैमरा ही सबसे बड़ा भगवान है।

महिला पहलवानों के साथ हो रहा अन्याय

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृजभूषण सिंह विवाद पर कहा कि भाजपा नारी वंदन और नारी सम्मान की बात करती है। मुझे दुख होता है कि उन्हें इन महिला पहलवान का दुख दिखाई नहीं देता है। हम पहले भी यह बात कह चुके हैं कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं। उनके साथ अन्याय होगा तो समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी रहेगी।

Related Articles

Back to top button