ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

नए साल पर जनवरी माह में बन रहे कई शुभ योग, इन तारीखों पर करें अपने काम

इंदौर। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल पड़ता है। जनवरी महीने में कई शुभ योग पड़ने वाले हैं। इनमें हम शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दौरान कई ग्रह गोचर करेंगे। आप अगर विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई शुभ मुहूर्त निकलेंगे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से जनवरी माह के शुभ मुहूर्त और योगों के बारे में बताया है।

जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त

जनवरी माह में दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। 3, 6, 8, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 20, 22 और 25 जनवरी को अमृत सिद्धि योग पड़ रहा है।

आप जनवरी माह में कोई भी वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए 3, 4, 21, 22, 25 और 31 जनवरी सबसे शुभ तिथि होगी। आप जमीन में इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो 1, 2, 6, 7, 10, 11, 15 और 26 जनवरी बहुत ही शुभ तिथियां हैं। आप गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए जनवरी माह में एक ही शुभ दिन है। आप केवल 3 जनवरी को ही गृह प्रवेश कर सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

आप विवाह करना चाहते हैं, तो उसके लिए 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी सबसे शुभ रहेगी। अपने बच्चे का नामकरण संस्कार 3, 4, 7, 8, 11, 12, 17, 18, 21, 22, 25 और 31 जनवरी को कर सकते हैं। अन्नप्राशन के लिए 1, 7, 15, 18, 21, 22, 28 और 29 जनवरी सबसे शुभ तारीख हैं।

Related Articles

Back to top button