ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

‘सालार’ बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म, ‘पठान’ को भी छोड़ा पीछे

इंदौर। सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस एक्शन-पैक्ड इमोशनल ड्रामा को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।

सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म

जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही यह टाॅक ऑफ द टाउन बन गई है। फैंस और ऑडियंस बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के एक्सक्लूसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट बुक माय शो के पोर्टल पर भी झलक रही है। यहां फिल्म ने 10 लाख (1 मिलियन) लाइक्स को पार कर लिया है। इसी के साथ यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है। अब तक कोई और फिल्म बुक माय शो पर एक मिलियन लाइक्स तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ओपन कर दिए गए हैं। एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से शुरू हो गई है।

‘सालार’ ने ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को रिलीज के दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को शानदार ओपनिंग मिल सकती है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है। ‘सालार’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में कई हिंसक कॉम्बैट सीन्स और वॉर सीन्स देखने को मिलेंगे। होम्बले फिल्म्स की ‘सालार’ में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button