ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ा, दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा

इंदौर। भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की ओर राष्ट्रीय महासचिव पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौंपा।

मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में कार्य करेगें।मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

आपको बता दें की कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सरकार में 12 साल कैबिनेट मिनिस्टर रहे हैं। उमा भारती की सरकार हो चाहे बाबूलाल गौर की या फिर शिवराज सिंह चौहान की कैलाश विजयवर्गीय हर सरकार में मंत्री बनाए गए 2023 में वह 7वीं बार विधायक बने हैं।

Related Articles

Back to top button