ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

29 दिसंबर को कार्य सिद्ध के लिए सबसे शुभ योग, इस मुहूर्त में खरीदारी और दान से मिलेगा 100 गुना फल

इंदौर। गुरु पुष्य योग की सनातन धर्म में विशेष अहमियत है। 29 दिसंबर 2023 को गुरु पुष्य योग बन रहा है। सभी योगों में इस योग को बहुत शुभकर माना जाता है। यह योग कार्यों को सिद्ध करने वाला है। इस दिन गुरु पुष्य के साथ इंद्र, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि बन रही है। इसलिए विशेष चीजें खरीदना मंगलकारी होता है। आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग में क्या खरीदारी करें।

गुरु पुष्य योग 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गुरु पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को दोपहर 1.05 बजे से शुरू होगा। यह 30 दिसंबर को दोपहर 3.10 बजे समाप्त होगा। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस योग में शुभ काम, निवेश और खरीदारी का विशेष महत्व है।

गुरु पुष्य योग में ये चीजें खरीदें

गुरु पुष्य नक्षत्र तिथि पर सोना, पीतल या दक्षिणावर्ती शंख खरीदें। इस दिन गुड़, चना और घी का दान करना शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button