ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

नए साल पर काले घोड़े की नाल का करें उपाय, होगा आर्थिक लाभ

इंदौर। अब कुछ ही दिनों नया साल आने वाला है। नया साल आने से आपके ग्रहों की दिशा भी बदल जाती है, जिससे शुभ और अशुभ दोनों तरह प्रभाव जीवन पर पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम हैं, जिनसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव किया जा सकता है। आप काले घोड़े की नाल का उपाय कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। यह आपके घर को वास्तु दोष से मुक्त करेगा।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से घोड़े के नाल की उपाय के बारे में जानते हैं।

रोग दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय

आपके घर का कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है, तो आप घोड़े की नाल का उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले घोड़े की नाल की 4 कील बना दें, सवा किलो उड़द की दाल, एक सूखा नारियल रख लें। इसको बीमार व्यक्ति के ऊपर से 7 बार उतार दें। फिर इसको बहते हुई किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। यह इस उपाय को करने के बाद पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाएगा।

इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घोड़े की नाल को लगाएं। यह घर के उत्तर या पूर्व दिशा में शुभ रहेगा। घर में घोड़े की नाल लगाने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होगी। घर में परिवार के सदस्य सुख-शांति के साथ रहेंगे।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय

आपके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, तो उसके लिए घोड़े की नाल का एक उपाय असरदार हो सकता है। आप काले घोड़े के दाहिन पैर की नाल को निकालें। उसके बाद उसको घर की मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने भर से आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button