ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

डीप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- बस अड्डा नहीं, हवाई अड्डा बनाएंगे, अखिलेश ने दिया ऐसा जवाब

नई दिल्ली। उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिन पहले बिल्सी आए थे। उन्होंने बिल्सी में बस अड्डा नहीं हवाई अड्डा बनाने की बात लोगों से की थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने तंज कसा है। उनके तंज का केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सैफई में हवाई अड्डा बन सकता हैं तो बदायूं में क्यों नहीं बनाया जा सकता है।

बीते शनिवार को बिल्सी में एक कार्यक्रम के दौरान डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आए थे। इस दौरान बिल्सी के लोगों ने उनके सामने मांग रखी कि उन्हें बस की समस्या रहती है। ऐसे में यहां एक बस स्टैंड बनवा दिया जाए। लोग इस दौरान रोडबेज, रोडबेज कहकर अपनी बात रख रहे थे। केशव प्रासद मौर्य ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि वह यहां बस स्टैंड नहीं, एक हवाई अड्डा खुलवाएंगे। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई ‘बस अड्डा’ तो दे नहीं पा रहे और वादा ‘हवाई अड्डे’ का कर रहे हैं। सच तो ये है कि आम जनता को नहीं बल्कि भाजपा नेताओं को एक ‘हवा-हवाई अड्डे’ की ज़रूरत है, जहां से वो अपने झूठ की उड़ानें भर सकें। जनता का मजाक उड़ाना निंदनीय है, बदायूं की जनता इसका जवाब अगले चुनाव में भाजपा को हराकर देगी।

धर्मेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पर बोला हमला

उप मुख्यमंत्री जी बदायूं के लोग बहुत जागरूक हैं, उन्हें पता है आप कितनी हवाई बातें करते हैं। आपकी डबल इंजन की सरकार बदायूं का मेडिकल कॉलेज सुचारू रूप से नहीं चला पा रही है, बदायूं मेडिकल कॉलेज की मान्यता आपकी बदायूं के लिए नकारात्मक सोच के कारण आज खतरे में है। हवाई बातें छोड़ समाजवादी सरकार के कार्यों की मरम्मत व उन्हें पूरा ही करा दें। बदायूं के नागरिकों को अच्छी तरह से पता है समाजवादी सरकार में ही बदायूं का विकास धरातल पर हुआ है व आगे भी विकास समाजवादियों द्वारा ही होगा।

Related Articles

Back to top button