ब्रेकिंग
मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल
मध्यप्रदेश

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी पर गिरी गाज, फर्जी धान खरीदी मामले में प्रमुख सचिव ने किया सस्पेंड

जबलपुर। जबलपुर में धान खरीदी में हुई अनियमितताओं में जिले के खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी पर जांच की गाज गिरी है और ज़िला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी कमलेश तांडेकर को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल जबलपुर जिले में धान खरीदी के दौरान फर्जीवाड़ा की बात सामने आई थी जहां उपार्जन केन्द्र स्वीकृत ना होने पर भी वेयर हाउस संचालकों द्वारा अधिकारियों की सांठ गांठ से धड्डले से धान की खरीदी कर हजारों क्विंटल धान का स्टॉक भी कर लिया गया था।

मामले की शिकायत मिलने पर भोपाल के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने संज्ञान लेते हुए भोपाल से 20 सदस्यीय टीम जबलपुर भेजी थी और तीन दिनों की जांच के बाद टीम ने जो रिपोर्ट भेजी उस पर खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव ने तत्काल जबलपुर के जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

मामले में जिला आपूर्ति नियंत्रक पर खरीदी केंद्र बनाने में देरी और उपार्जन केन्द्र तय ना होने पर किसानों को हुई परेशानी समेत अन्य अनियमितताओं का हवाला देते हुए सस्पेंड किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान जिन वेयर हाउसों में फर्जी तरीके से धान की खरीदी हुई उन्हें भी सील कर संचालकों पर एफआईआर की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button