ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन में होगी आध्यात्मिक न्यू ईयर पार्टी, मृदंग की थाप पर होंगे भजन

, उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में 30 जनवरी को युवतियों के लिए आध्यात्मिक न्यू ईयर पार्टी का आयोजन होगा। युवतियां मृदंग की थाप पर श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते हुए नए साल का स्वागत करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाली युवतियों का गोपी रूप में शृंगार कर स्वागत किया जाएगा।

पार्टी में फन मस्ती, गेम्स, गोपी डाट, नृत्य कीर्तन, जीवन प्रबंधन का पाठ तथा महाप्रसादी का इंतजाम भी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक राधा प्यारी दासी ने बताया युवतियों में आध्यात्मिकता का प्रचार करने के लिए संस्था इस्कान अवंति स्प्रिचुअल वारियर द्वारा वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

समापन पर महाप्रसादी का आयोजन

उज्जैन में युवतियां भारतीय धर्म संस्कृति में रचे बसे तथा उन्हें श्रीकृष्ण भक्तिधारा का ज्ञान हो, इसलिए नए साल में आध्यात्मिक पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस्कान मंदिर के ऑडिटोरियम में होने पार्टी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट दिए जाएंगे। समापन पर महाप्रसादी का आयोजन होगा।

इसमें पारंपरिक व्यंजनों के साथ सात्विक चाइनीज फ्रूट शामिल रहेगा। श्रीकृष्ण भक्ति संगीत पर आधारित म्युजिकल शाम में युवतियां सुमधुर भजनों पर नृत्य कर सकेंगी। आर्केस्ट्रा कीर्तन में भक्ति रस बरसेगा। आध्यात्मिक पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां मंदिर कार्यालय में 27 दिसंबर तक अपना पंजीयन करा सकती हैं। पार्टी का समय शाम 4 से रात 8 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button