ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जम्मू-कश्मीर: पुंछ आतंकी हमले में सामने आया पाक-चीन कनेक्शन, क्या यह कर रही बड़ी साजिश की तरफ इशारा

जम्मू-कश्मीर के पुंछ हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में होने वाले आतंकी हमलों में पाकिस्तान-चीन का संयुक्त गठजोड़ नजर आ रहा है। पाकिस्तानी शैडो आतंकी संगठन जैसे PAFF और TRF जम्मू में चीनी हथियारों, बॉडी सूट, कैमरे और कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खुफिया एजेंसी के अनुसार, आतंकी हमलों के दौरान चीनी तकनीक से बनी स्नाइपर गन का इस्तेमाल भी हो रहा है, जिससे भारतीय जवानों पर हमला किया जा रहा है। इन घटनाओं का संबंध खुफिया एजेंसियों की जांच से है, जिसमें चीनी तकनीक से बनी स्नाइपर गन के जरिए भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था

खुफिया एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना चीन से हथियार, कैमरा और कम्युनिकेशन डिवाइस की सप्लाई लेती रहती है और इन्हें अपने आतंकी संगठनों को पहुंचाती है, जिन्हें भारत में घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चीन भी इसके माध्यम से भारतीय सुरक्षाबलों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।

चीन का उद्देश्य है कि इसके तकनीकी हथियारों और सुरक्षाबलों का इस्तेमाल करके भारत लद्दाख सीमा से ध्यान हटा ले, जिससे उसकी हरकतें जम्मू-कश्मीर में बढ़ सकें। चीन और पाकिस्तान के इस संयुक्त गठजोड़ के खिलाफ भारतीय सुरक्षा तंत्र ने पिछले दो सालों में सफलता प्राप्त की है और जम्मू और लद्दाख में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button