ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पूरी रात चला बारिश का दौर, 48 घंटे में 3 इंच से अधिक वर्षा

शाजापुर (उज्जैन): दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। रात भर से हो रही बारिश सुबह तक जारी रही। अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात को भी बारिश की संभावना है। बारिश 12 अक्टूबर तक रहेगी।9 अक्टूबर से मानसून कमजोर हो जाएगा। वैसे तो अक्टूबर माह में मानसून की विदाई हो जाती है लेकिन अभी भी बारिश का दौर जारी है। अभी बादलों के साथ साथ धूप भी निकल रही है। दो दिन से हुई मानसूनी बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया और 48 घंटे में करीब 3 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।बारिश के चलते जिले के कई नदी-नाले उफान पर आ गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम, अरब से मिल रहा सपोर्टमौसम वैज्ञानिक सत्येन्द्र धनोपिया के मुताबिक मानसून का नया सिस्टम बना है जिसे अरब सागर से सपोर्ट मिलने से तेज बारिश हो रही है। जिसके फिलहाल 12 अक्टूबर तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे जिले भर में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब तेज बारिश की संभावना नहीं है लेकिन इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होती रहेगी।

Related Articles

Back to top button