ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक, वीडी शर्मा MP माडल को शाह ने सराहा

भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की जमकर तारीफ हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किए गए नवाचारों को सराहा। शाह ने कहा कि विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद के नवाचारों ने मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है।

ऐसे मिला भाजपा को जनाधार

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दो दिवसीय बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों व बूथ प्रबंधन की कुशलता से मिले सर्वाधिक जनाधार के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों व प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर पाने की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

शर्मा के प्रेजेंटेशन को शाह ने सराहा

विष्णुदत्त शर्मा के प्रेजेंटेशन को अमित शाह ने सराहा और भाजपा की प्रचंड जीत पर विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद के नेतृत्व वाली टीम मध्य प्रदेश को बधाई भी दी। बैठक में तय हुआ कि अब मप्र भाजपा के माडल की तर्ज पर अन्य राज्य इकाइयां भी अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी। बता दें कि अमित शाह की रणनीति के तहत संगठन के काम को विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नीचे तक पहुंचाया था। जिसके विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम मिले।

प्रचंड जीत में रहा बूथ प्रबंधन माडल का महत्वपूर्ण योगदान

विष्णुदत्त शर्मा ने अपने प्रेजेंटेशन में मध्य प्रदेश के बूथ प्रबंधन, जीतने के लिए किए गए नवाचार और प्रयोगों की जानकारी दी। मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत में प्रदेश के बूथ माडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मध्य प्रदेश में वोट शेयर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास में बूथ प्रबंधन की कुशलता की सराहना हुई। इस प्रयोग में मतदान के दिन सुबह छह बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और वोट डलवाए थे। इसी का परिणाम रहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिली है।

मप्र विधानसभा चुनाव में ऐसा रहा भाजपा का वोट शेयर

  • 101 विधानसभाओं में 50 प्रतिशत से अधिक
  • 32 विधानसभाओं में 45 से 50 प्रतिशत के बीच
  • 18 विधानसभाओं में 40 से 45 प्रतिशत के बीच

इन अभियानों की सफलता भी रही जीत का कारण

  • विशेष सदस्यता अभियान में मिस्क काल के माध्यम से 17 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े।
  • हर बूथ पर दीवार लेखन में पांच कमल और भारत सरकार के नारे पुतवाए गए।
  • 42 हजार बूथों पर वाट्सएप ग्रुप बने।
  • शक्ति सम्मेलन में शक्ति केंद्र की टोली और बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए को आइ कार्ड वितरित किए गए थे।
  • शक्ति सम्मेलन में अमित शाह के बताए गए 15 करणीय कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई और जिम्मेदारी बांटी गई।
  • लाभार्थियों से संपर्क, कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया और इंटरनेट मीडिया पर फोटो पोस्ट की।
  • मतदान के दिन जनजागरण अभियान के तहत सुबह छह बजे से कार्यकर्ताओं ने जागकर अपने परिवार और पड़ोसियों से मतदान करवाया।

Related Articles

Back to top button