ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दायर हुई याचिका

‘आदिपुरुष’ के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है।
दिल्ली में याचिका दायर होने से पहले उत्तर प्रदेश में सैफ अली खान, कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। लखनऊ में एक वकील ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक वकील प्रमोद पांडे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास सैफ अली खान, प्रभास राघव, कृति सेनन, निर्माता-निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार को एक पक्ष बनाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि हिंदू देवताओं, विशेष रूप से हनुमान और राम के चरित्रों को गलत तरीके से चित्रित करने के लिए सितारों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 (3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Related Articles

Back to top button