ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल में मतांतरण करने वाले 152 लोगों की स्वेच्छा से सनातन धर्म में कराई घर वापसी

बैतूल। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से सटे गांवों में प्रलोभन देकर मतांतरण कराए गए 152 लोगों की स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी हुई है। बैतूल जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे ग्राम सावलमेंढा में रामदेव बाबा संस्थान के प्रयासों से अचलपुर, सावलमेंढा ,भैंसदही, कोथलकुंड , बडगांव जूनापानी, भंडोरा एवं अन्य गांवों के अनुसूचित जनजाति, अनुसुचित जाति के 152 महिला, पुरुषों की हिन्दु (सनातन) धर्म में घर वापसी करवाई गई। उन्हें गंगा जल पिलाकर और पैर पखारकर वापस हिंदू धर्म में शामिल कराया गया।

यज्ञ में डलवाईं आहुतियां

हिंदू संगठन से जुड़े राजा ठाकुर ने बताया कि घर वापसी करने वाले सभी लोगों के गंगा जल से पैर पखारे गए, यक्ष माला पहनाकर यज्ञ हेतु भेजा। कोथलकुंड के आशीष वाजपेयी द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर आहुतिया डलवाई गईं।

लालच देकर कराया था मतांतरण

घर वापसी करने वालों ने ईसाई समाज के लोगों पर बीमारी का इलाज कराने का लालच देकर मतांतरण कराने का आरोप लगाया है। घर वापसी करने के पीछे सभी का कहना है कि हम अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में आ रहे हैं। समाज के गोकुल पंन्द्राम, महेन्द्र सिंह द्वारा रामदेव बाबा संस्थान सांवलमेंढा में समस्त व्यवस्था की गई। घर वापसी करने वाले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के गांवों के लोगों का कहना है कि अब वे मेलघाट एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर सभी गांव के मतांतरित परिवार को समझाइश देकर हिन्दू धर्म में वापस लाएंगे।

Related Articles

Back to top button