ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

काजोल ने अचानक छोड़ा सोशल मीडिया हटाई तस्वीरें कहा- मुश्किल दौर में हूं

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सिमरन बनकर वे आज तक लोगों के दिलों में बसी हैं। एक्टिंग से लेकर ब्यूटी तक काजोल ने हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। आज भी काजोल अपने फिल्मी करियर में काफी एक्टिव हैं। लेकिन अब अचानक काजोल के एक फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस फैसले से काजोल के चाहने वालों का दिल टूट गया है। काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिससे उनके फैंस की चिंता और भी बढ़ गई है।

अचानक छोड़ा सोशल मीडिया

दरअसल काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट कर फैंस को ये बताया था कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा मैं अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल ट्रायल को फेस कर रही हूं। इसे शेयर करने के साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा ‘सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।’ वहीं इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर करने के साथ ही काजोल ने अपनी पुरानी फोटोज को भी हटा दिया है। बता दें कि काजोल को उनके फैशन को लेकर और बेटी नीसा को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हटाई अपनी सारी पुरानी फोटोज

काजोल के यूं अचानक सोशल मीडिया छोड़ने के फैसले को लेकर फैंस काफी दुखी हैं। अब फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘काजोल उम्मीद करते हैं, आप बिल्कुल सही होंगी। आपको ढेर सारा प्यार और हग।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘माफ करना काजोल मैम, आपको इस मुश्किल समय से गुजरना पड़ रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘आप हमेशा ये बात याद रखिएगा। इस नेगेटिविटी के बीच भी आपको प्यार करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है।’ इन सबके बीच कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो उनके कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ने के फैसले को सही बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button