ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

India vs SA: Virat Kohli के अचानक इंडिया लौटने पर फैंस ने लगाए कयास, बोले- “बेबी आने वाला है”

इंदौर। बाॅलीवुड के पावर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की प्रोफेशनल बॉन्डिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ऐसे कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, अब हाल ही में विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

अनुष्का के लिए वापस आए विराट

बता दें कि विराट कोहली प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम के लिए वहां गए थे। लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत लौटने की बात कही। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अनुष्का की डिलीवरी होने वाली है। जल्द ही जूनियर कोहली आने वाला है। इस वजह से विराट को अपने देश वापस लौटना पड़ रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बच्चा आने वाला है।” वहीं, एक और ने लिखा, “डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद।”

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक अन्य ने कमेंट किया, “बेबी ब्वॉय आने वाला है।” हालांकि, विराट इमरजेंसी में इंडिया वापस जरूर आए हैं, लेकिन वे बाद में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस जाएंगे। अनुष्का और विराट के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला था। इस वीडियो को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। विराट और अनुष्का शर्मा ने अभी तक सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button