ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

सुजित कुमार को अस्पताल से छुट्टी, गोपीनाथ के हाथ में अब भी दर्द

बलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में बुधवार और गुरुवार को 24 घंटे के भीतर दो हादसों में जख्मी हुए दो कर्मचारियों में से एक को जांच से संतुष्ट होने के बाद डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जबकि डेटोनेटर की चपेट में आकर घायल एक अन्य कर्मचारी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है। बताया जाता कि उसके हाथ में अब भी दर्द है और कुछ जांच शेष है। अत: डाक्टरों की निगरानी में अगले एक दिन के लिए रोक लिया गया है। निर्माणी प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की देखरेख के लिए तीन अधिकारियों की अलग-अलग दो टीम भी बनाई है। जो नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रही है।

हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी

ओएफके प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को निर्माणी के एफ-9 सेक्शन में सुबह हुए हीट सीलिंग आपरेशन के दौरान हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी। जिसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डाक्टरों जांच के बाद शुक्रवार की शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बुधवार को सुबह निर्माणी के एफ-1 सेक्शन में डेटोनेटर में फिलिंग के दौरान एस गोपीनाथ घायल हो गए थे।

अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है

गोपीनाथ के अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है। दो दिन बीतने के बाद भी गोबीनाथ के हाथ में अभी दर्द बना हुआ है, इस कारण डाक्टरों ने उन्हें अभी 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। वैसे वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और हाथ भी मूवमेंट कर रहा है।

हमारे दोनों साथी कर्मचारियों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और जख्मी हाथ की मलहम-पटटी से उसमें सुधार है। हालांकि गोबीनाथ को बाएं हाथ में कुछ दर्द है और इंजेक्शन दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उसे अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। संभवत: वे शनिवार को अस्पताल से घर जा सकें।

अविनाश शंकर, जनसंपर्क अधिकारी, आयुध निर्माणी खमरिया।

Related Articles

Back to top button