ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर व ग्वालियर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ एवं अरब सागर पर बने चक्रवात के कारण प्रदेश में नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए हैं। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शुक्रवार को धार में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को इंदौर और ग्वालियर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि अरब सागर पर बने चक्रवात के कारण बादल छा रहे हैं।

इस वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और दिन का तापमान लुढ़कने लगा है। शनिवार को रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर एवं बड़वानी में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

 

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात एवं उससे लगे अरब सागर पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवाओं के साथ नमी भी आने लगी है। इससे प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है।

शनिवार को इंदौर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सोमवार तक पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद बादल छंटने लगेंगे। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button