ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

नए साल में सबसे बड़ा ग्रह बदलेगा चाल, इन राशियों को बनाएगा मालामाल

इंदौर।  वैदित ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का महत्व है। ग्रहों का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करता है। इसमें देवगुरु बृहस्पति के गोचर का खास महत्व है। फिलहाल देवगुरु मेष राशि में विराजमान है। 1 मई 2024 को वृष राशि में प्रवेश होगा। बृहस्पति 9 अक्टूबर को वक्री हो जाएंगे। फिर 5 फरवरी 2025 को गोचर करेंगे। देवगुरु के स्थान परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा।

गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी है। कर्क राशि में उच्च भाव और मकर राशि में नीच रहता है। सूर्य, चंद्रमा और मंगल बृहस्पति के मित्र ग्रह हैं। बुध शत्रु और शनिदेव तटस्थ है। देवगुरु के नक्षत्र पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद हैं।

साल 2024 में विवाह का योग बन रहा है। साल के आखिरी 6 महीने बेहद सुखद व्यतीत होंगे। पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ परिस्थिति का सामना कर पाएंगे। जो भी काम करेंगे उसमें देवगुरु की कृपा से सफलता मिलना निश्चित है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह शुभ है। देवगुरु का गोचर आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आप आपनी बुद्धि का उचित इस्तेमाल कर पाएंगे। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन संभव है। नई साझेदारी बनेगी। मकान का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। प्रेम के इजहार में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

देवगुरु के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा। साल 2024 में अविवाहितों की शादी हो सकती है। जोश और उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक विवाद का हल शांतिपूर्ण तरीके से हल होगा। कुछ नए अनुभव और जानकारियां प्राप्त होंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button