ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भाई-बहन की आपस में शादी कराकर बना दिया पति-पत्नी, वजह ऐसी कि खौल उठेगा खून

हाथरस: यूपी के हाथरस में एक भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया गया है। जहां भाई-बहन की आपस में शादी कराकर उन्हें पति-पत्नी बना दिया। इतना ही नहीं सरकारी धन के बंदरबाट के लिए पहले से शादीशुदा लोगों की भी दोबारा से शादी कराई गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम ने जांच बैठा दी है।

दरअसल, हाथरस में बीते 15 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 217 जोड़ों की शादी कराई गई थी। योजना के अनुसार एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं, जिसमें से 31 हजार दुल्हन के खाते में और 10 हजार दूल्हे के खाते में दिया जाते हैं। इसी दौरान जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सिकंदराराऊ के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू के रहने वाले दो शादीशुदा जोड़ों की फिर से शादी कराई गई। इसके साथ ही रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले की भी शादी कराई गई।

शिकायत करने वालों ने बताया कि नगर पालिका के एक कर्मचारी ने मोहल्ले की ही दो शादीशुदा महिलाओं की फिर से शादी करा दी। इसके अलावा रिश्ते के भाई-बहन की शादी का भी आरोप लगाया है। इन लोगों ने अनुदान के रूप में मिलने वाले सरकारी रुपयों के लिए ऐसा किय। इस मामले में ईओ का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम वेद सिंह चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उचित जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button