ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

रांची के CFI इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, कॉपियां-किताबें और कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जलकर राख

Ranchi: झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांके रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास के पास एक इंस्टीट्यूट में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, जिले में स्थित सीएफआई इंस्टीट्यूट में बीते बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरा इंस्टीट्यूट जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इंस्टीट्यूट में रखी कॉपियां, किताबें और कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने की वजह से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन इंस्टीट्यूट के निदेशक का कहना है कि आग लगने का कारण साजिश है।

सीएफआई इंस्टीट्यूट के संचालक राकेश सिंह ने गोंदा थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button