ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ऐसा रहा एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का राजनीतिक कैरियर

भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले नरेंद्र सिंह तोमर गैर राजनीतिक परिवार से आते हैं। तोमर ने पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का दायित्व उन्होंने बखूबी निभाया है। इस बार मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से वह निर्वाचित हुए हैं। मुरैना के औरेठी गांव में 12 जून 1957 को जन्मे तोमर के पिता मुंशी सिंह किसान थे। स्नातक तक शिक्षा लेने वाले तोमर केंद्र और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व मंत्री के रूप में संभाल चुके हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने छात्र जीवन से राजनीति शुरू की। ग्वालियर के मुरार शासकीय कालेज में वर्ष 1979-80 में छात्र संघ अध्यक्ष, 1983 से 1987 तक ग्वालियर नगर निगम में पार्षद और वर्ष 1998 में ग्वालियर से पहली बार विधायक चुने गए। वह राज्य सरकार में मंत्री बने। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का दायित्व निभाया। अब 2023 विधानभा चुनाव जीतने के बाद 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

Related Articles

Back to top button